Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत, 'कोल्ड डे' का...
Delhi Weather Update:

Delhi Weather Update: पश्चिम व उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चली बर्फीली हवाओं की वजह से दिल्ली-NCR में ठिठुरन बढ़ने लगी है। मौसमी दशाएं अनुकूल न रहने से तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। मौसम का ये रूप देख मौसम विभाग ने बुधवार से शनिवार तक येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली वालो के लिए ‘कोल्ड डे’ की स्थिति
इतना ही नहीं प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली ने मौसमी दशाओं के अनुकूल न होने के कारण आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज होने की आशंका जताई है। साथ ही विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना जताई है।
आज के मौसम का हाल 
बता दें कि विभाग ने आज (4 जनवरी) के लिए मौसम साफ रहने और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। वहीं बात करें तापमान की तो दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक दर्ज होगा।
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular