Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: पुरे हफ्ते रहेगी भीषण गर्मी, IMD की दिल्लीवालों को...

Delhi Weather Update: पुरे हफ्ते रहेगी भीषण गर्मी, IMD की दिल्लीवालों को सावधान रहने की सलाह

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather Update: मंगलवार को नरेला में लगातार तीसरे दिन सबसे ज्यादा गर्मी रही, जहां का तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राजधानी दिल्ली में अगले एक सप्ताह तक भीषण गर्मी और लू से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट और गुरुवार से सोमवार तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया है और दिल्ली के लोगों को सतर्क और सावधान रहे को कहा है।

Delhi Weather Update: जानिए आज का मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी गर्म हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के करीब रह सकता है। अधिकांश जगहों पर लू चलेगी और कुछ जगहों पर भीषण लू का असर हो सकता है। शाम के समय कुछ इलाकों में धूल भरी हवाएं भी चलेंगी।

गुरुवार से अगले पांच दिनों तक लगातार लू का असर रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 30 से 31 डिग्री तक पहुंच सकता है। इससे न केवल दिन में बल्कि सुबह और रात में भी मौसम गर्म रहेगा।

ऐसा था कुछ दिनों से मौसम

पिछले तीन दिनों से दिल्ली में लगातार लू चल रही है। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 43.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 58 से 22 प्रतिशत के बीच रहा और दिनभर गर्म हवाएं चलती रहीं।

ये भी पढ़े: Delhi के जंतर-मंतर पर जल्द ही स्तनपान और शिशु देखभाल के लिए होगी स्पेशल…

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular