होम / दिल्ली में आज हल्की बारिश की संभावना 

दिल्ली में आज हल्की बारिश की संभावना 

• LAST UPDATED : June 10, 2022

इंडिया न्यूज़, Delhi Weather Update Today : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 10 जून शुक्रवार दोपहर बाद राहत मिल सकती हैं। वहीं बतादें मौसम विभाग के अनुसार बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी अनुमान है। चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। हालाँकि तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने के आसार हैं जबकि न्यूनतम तापमान 30 से 31 डिग्री के बीच रह सकता हैं।

IMD के अनुमान के मुताबिक दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर पश्चिम भारत पंद्रह जून से पहले गर्मी से कोई राहत नहीं हैं। वहीं आपको बतादें 16 जून से हवा की दिशा पूर्वी होने की अनुमान हैं जिसमे चिलचिलाती वाली गर्मी का दौर खत्म होगा। इस दौरान गरज के साथ बारिश भी पड़ेगी जिसमे मौसम मौसम सुहाना होने की उम्मीद है।

15 जून तक नहीं राहत के आसार

आईएमडी के वैज्ञानिक के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के 10 और 11 जून को बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, 16 जून तक बड़ी राहत की संभावना नहीं है। उत्तर पश्चिम भारत में उच्च तापमान 15 जून तक बना रहेगा। 2 जून के बाद से, शुष्क पश्चिमी हवाओं के साथ हीटवेव की स्थिति फिर से विकसित हुई, ”उन्होंने कहा। उन्होंने कहा कि 16 जून से पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाएं गर्मी से राहत दिला सकती हैं।

अगले 6 दिनों में इतना तापमान रहने की संभावना

दिल्ली में अधिकतम तापमान अगले छह दिनों तक 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने का अनुमान है और इसके 41 या 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, और अगले छह दिनों में 30 या 31 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 10 से 14 जून तक न्यूनतम तापमान के लिए लंबी अवधि का औसत 28 डिग्री सेल्सियस है।

यह भी पढ़े :  दिल्ली में कोरोना मामलो में उछाल, पिछले 24 घंटे में आये 622 नए केस

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox