Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update Today: 1 मई तक दिल्ली का मौसम रहेगा सुहाना,...

India News (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather Update Today, दिल्ली: दिल्ली में फरवरी-मार्च में ही अप्रैल-मई जैसी गर्मी होने लगती है। लेकिन इस बार बादल, बूंदाबांदी और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में लगातार बदलाव जारी है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार यह सिलसिला 25 अप्रैल से 1 मई तक जारी रहने का अनुमान जताया जा रहा है। आईएमडी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 27 अप्रैल यानी कल से मौसम का मिजाज बदलेगा।

जानकारी के लिए बता दे दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग की ओर से दी गई सूचना के अनुसार बुधवार यानी 26 अप्रैल को सुबह का 22 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। आज का ​अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसी के साथ बताया कि बुधवार को दिन में बादल छाए रहने की भी संभावना है। 27 से 1 मई तक तापमान में आंशिक बढ़ोतरी के साथ बादल और बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद बताया गया कि 1 मई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

सामान्य से कल कम रहा तापमान

जानकारी के लिए बता दे पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अगक न्यूनतम तापमान की बात करें तो 20.4 डिग्री दर्ज हुआ। 6दिन पहले यानी बता दें कि 20 अप्रैल से पहले दिल्ली एनसीआर के लोग भीषण गर्मी से परेशान थे। दिन का तापमान लगातार दो से ​तीन दिन तक 40 से 42 डिग्री के बीच रहा था। उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। फिलहाल, न्यूनतम और अधिकतम तापमान औसत से नीचे है। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री से कम दर्ज किया गया।

 

ये भी पढ़े: दिल्ली को मिल गया उनका मेयर, आप पार्टी की शैली ओबेरॉय के सर सजा जीत का ताज

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular