Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बढ़ेगी ठंड, बारिश...

Delhi Weather Update: भारत के पहाड़ी क्षेत्रो में बर्फबारी हो रही है। दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। इसके साथ ही राज्यों में शीतलहर का प्रकोप भी जारी है। दिन में धूप निकलने बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।

आज भी ठंड से राहत नहीं

दिल्ली में जनवरी की शुरूआत कड़ाके की सर्दी के साथ हुई। बता दें कि तापमान 1 डिग्री तक भी पहुंच गया था। इसके साथ ही आज यानी 19 जनवरी को दिल्ली में ठंड के रहने की संभावना जताई जा रही है।

दिल्ली में आज का तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, कल से ठंड कम होने का अनुमान है। वहीं, अगर तापमान की बात करें तो विभाग ने बताया है कि दिल्ली का आज का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 6 बजे के अनुसार 5.8  डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। इसके अलावा मौसम विभाग ने आज राजधानी में आसमान में बादल छाने, और रात के समय हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

दिल्ली का AQI

बता दें की आज दिल्ली का औसत AQI 323 है। वहीं एनसीआर की बात करें तो फरीदाबाद का AQI 332, गुरुग्राम 298, गाजियाबाद 268 ग्रेटर नोएडा 334 और नोएडा का AQI  301 है।

ये भी पढ़ें: Oppo का ये शानदार 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलता है दमदार कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशन्स

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular