India News(इंडिया न्यूज़) Delhi Weather Update, बीते कुछ दिनों से भीषण गर्माी के कारण दिल्ली में लोग काफी परेशान दिख रहे थे,लेकिन सोमवार सुबह होते ही दिल्ली में बूंदाबादी और बारिश के कारण मौसम ने करवट ले ली है और मौसम बहुत सुहाना हो गया है। सुबह को निकलने वाले लोगों को इस गर्मी से काफी राहत मिली है। आज पुरे दिन गर्मी से राहत का अनुमान भी लगाया जा रहा है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को दिल्ली में हल्की बारिश और बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। IMD के अनुसार अभी 20 से 24 जून तक दिल्ली में बारिश हो सकती है। IMD के मुताबिक दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक का रहेगा।
जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि बिपरजॉय तूफान कारण दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकती है। दिल्ली में इस तूफान के कारण बरिश की संभावना भी लगाई जा रही है। आज तापमान में गिरावट भी देखने को मिल सकती है। सुबह से हल्की बारिश देखने को भी मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज के मौसम में काफी राहत देखने को मिल सकती है। आज नियमीत रूप से बादल छाए रहने का अनुमान भी लगाया जा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में दिल्ली के कई इलाको में हल्की बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। दिल्ली के सफदरजंग, लोदी रोड, आईजीआई एयरपोर्ट, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़, सोनीपत, रोहतक, झज्जर इन इलाको में हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है।
मौसम विभाग की माने तो दिल्ली में रविवार का अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक का था, तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक का रहा। रविवार को तेज हवा और बरिश का भी अनुमान लगाया गया था। जानकारी के मुताबिक हवा में नमी का स्तर 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेने और दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान लगाया गया था।
इसे भी पढ़े:Delhi Metro: एरोसिटी स्टेशन होगा फेज-4 मेट्रो का सबसे लंबा प्लेटफॉर्म, जानिए कितनी होगी लंबाई