Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: कोहरे और शीतलहर का टॉर्चर, 7 डिग्री पहुंचा न्यूनतम...
Delhi Weather Update: 

Delhi Weather Update: देश की राजधानी में कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी है और आज (27 दिसंबर) को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली और उसे सटे आसपास के इलाकों में अगले 48 घंटों तक घना कोहरा और शीत लहर चलने की संभावना है।

गाड़ियों की रफ्तार पर लगा ब्रेक 

बता दें कि आज सुबह उत्तर भारत में चल रही शीतलहर के कारण दिल्ली का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में घना कोहरा देखा गया। जिस कारण दिल्ली में गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।

नए साल पर बढ़ेगी शीतलहर 

मौसम विभाग की नई रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में 30 दिसंबर तक मध्यम कोहरा छाए रहने और परिणामस्वरूप तापमान में वृद्धि होने की उम्मीद है। इतना ही नहीं 28 दिसंबर से 31 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है और नए साल 2023 में शीतलहर और बढ़ने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: कोरोना से निपटने वाली स्वास्थ्य तैयारियों का आज होगा जायजा, सफदरजंग अस्पताल जाएंगे स्वास्थ्य मंत्री मांडविया

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular