Tuesday, July 2, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: जानिए कब मिलेगी उमस भरी गर्मी से राहत? बारिश...

Delhi Weather Update:

Delhi Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है और आज शुक्रवार का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक यानि कि 37.7 डिग्री सेल्सियस रहा। आपको बता दे कि मौसम विज्ञान विभाग ने इस बात की जानकारी दी। दरअसल विभाग के अनुसार, यहां न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। उसके अनुसार, यहां सापेक्षिक आर्द्रता 81 और 49 प्रतिशत के बीच रही।

गरज के साथ पड़ेगी बौछारें

आपको बता दे कि मौसम विज्ञान विभाग ने कल शनिवार को हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि, “आम तौर पर आसमान में बादल छाये रहेंगे। हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ेगीं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: करीब 36 और 27 डिग्री सेल्सियस रहेंगे।’’

अगले हफ्ते मौसम में होगा बदलाव 

मौसम विभाग ने अगले हफ्ते दिल्ली के मौसम में बड़े बदलाव की संभावना व्यक्त की है। आने वाले छह से सात दिनों में अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री तक गिर सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान भी सितंबर के मध्य तक 24 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दौरान हल्की बारिश की भी संभावना है। वीकेंड पर हल्की बारिश शुरू हो जाएगी। हफ्तेभर बाद रात में तापमान घट सकता है। 11 सितंबर से तापमान में कुछ राहत मिलेगी।

 

ये भी पढ़े: इन एप्स पर जल्द कसेगा शिंकजा, वित्तमंत्री ने की लोन Apps को लेकर बड़ी बैठक

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular