Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 4 दिनों...

Delhi Weather Update:

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में आज से मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हवा की दिशा बदलने और बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बनने के कारण अगले चार दिनों तक बारिश हो सकती है। ये बारिश खत्म होने के बाद 10 अक्टूबर तक रात में हल्की सर्दी की शुरूआत हो सकती है।

बदलेगी हवा की दिशा

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इस समय हवा की दिश उत्तर-पूर्वी की ओर है। वहीं, बुधवार से ये दक्षिण-पूर्वी की ओर बहने के आसार हैं। 7 अक्टूबर तक यह पूर्वी दिशा की ओर हो जाएगी। इस बीच बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दाब क्षेत्र के कारण उत्तर भारत में एक बार फिर से बारिश हो सकती है, जो कि 7 से 8 अक्तूबर तक बना रहेगी।

कम होगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार के दिन दोपहर के बाद कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तामपान 34 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अगले दिन हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, तापमान गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। 7 अक्टूबर तक तापमान कम होकर 29 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।

रात में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 35.1 और न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 22.1 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा में नमी का स्तर 53 से 85 फीसदी दर्ज किया गया। पूरे दिन तेज धूप की वजह से अधिक गर्मी महसूस हुई। वहीं रात के समय हल्की ठंडक रही। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक दिल्ली में बारिश का दौर शुरू होने के कारण तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। ऐसे में बारिश का दौर खत्म होने के बाद रात में हल्की-हल्की ठंड होनी शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही दिन के तापमान में भी असर देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें: मास्क न पहनने वालों पर नहीं लगेगा 500 रुपए का जुर्माना, 3 कोविड सेंटर भी होंगे बंद

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular