Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: अगले हफ्ते फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मिलेगी गर्मी...

Delhi Weather Update:

नई दिल्ली: इस बार मानसून की विदाई देरी से हो रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आमतौर पर मानसून की विदाई 25 सितंबर तक हो जाती है। लेकिन इस बार तय समय से एक हफ्ते देर 2 अक्टूबर तक मानसून के लौटने की संभावना है। लेकिन बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बनने की वजह से दिल्ली-एनसीआर में अगले हफ्ते भी बारिश हो सकती है।

4 से 7 अक्टूबर तक बारिश के आसार

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में 4 से 7 अक्टूबर के बीच बारिश होने की संभावना है। निजी मौसम एजेंसी ‘स्काईमेट’ के उपाध्यक्ष महेश पलावत के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक और निम्न दाब वाला क्षेत्र बन रहा है, जो कि मध्य भारत की तरफ जाएगा। इसका असर दिल्ली-एनसीआर पर पड़ सकता है। इसके चलते 5-6 अक्टूबर को बारिश हो सकती है।

अभी और बढ़ेगा तापमान

बारिश होने से तापमान भी कम होने लगेगा। मौसम विभाग के अनुसार 3 अक्टूबर से आसमान में बादल छाने शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा तेज धूप के कारण गर्मी अभी और बढ़ेगी। ऐसे में अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।

ऐसा रहा इस बार मानसून का हाल

दिल्ली में 30 जून को मानसून आया था। इसके बाद जुलाई के महीने में अच्छी बारिश देखने को मिली। अगस्त में बारिश काफी कम दर्ज की गई थी। अगस्त महीने में औसत से 82 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड हुई थी। इसके अलावा सितंबर के शुरुआती 2 हफ्तो में भी बारिश नहीं हुई। इसके बाद मौजम बदला और लगातार कई दिनों तक बारिश होती रही। जिससे पूरी दिल्ली पानी से लबालब हो गई। सितंबर महीने में औसत बारिश से 36 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। इस बार पूरे मानसून में दिल्ली में 516.9 मिमी बारिश हुई। यह आंकड़ा औसतन 638.2 मिमी होना चाहिए था।

ये भी पढ़ें: यमुना का जलस्तर होने लगा कम, इस दौरान रेल यातायात पर पड़ा असर

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular