Monday, June 17, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: दिल्ली में ठंड का येलो अलर्ट जारी, कई ट्रेनों के...

Delhi Weather Update: दिल्ली में ठंड का येलो अलर्ट जारी, कई ट्रेनों के साथ उड़ानें भी लेट

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Weather Update: दिल्ली में ठंड का कहर जारी है। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को घने कोहरे का सामना करना पर रहा है। घने कोहरे के कारण शहर में परिवहन सेवाएं प्रभावित हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार (30 दिसंबर) को कहा कि अगले दो दिनों तक दिल्ली में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

कैसा रहा कल का मौसम (Delhi Weather Update)

शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। घने कोहरे के कारण शहर में परिवहन सेवाएं प्रभावित रहीं। कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 11 ट्रेनें देरी से चलीं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) पर शुक्रवार सुबह कोहरे की स्थिति में सुधार हुआ और घने कोहरे में सबसे कम दृश्यता 150 मीटर थी।

जानें क्या है आज के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में आज की न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहने का उम्मीद लगाया गया है। जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। तो वहीं अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक रहने का अनुमान लगाया गया है। आईएमडी ने कहा कि 30 और 31 दिसंबर को दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है।

IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने 31 दिसंबर तक दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में सुबह और रात के वक्त बहुत घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की है। 30 और 31 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। गौतमबुद्ध नगर जिले में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के कारण जिला प्रशासन ने 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में 29 और 30 दिसंबर को छुट्टी घोषित कर दी है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular