Delhi

Delhi Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मूड! जानिए वेदर पर आज की लेटेस्ट अपडेट

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: बीते शुक्रवार को हुई बारिश से दिल्ली के मौसम में बदलाव आया है। लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम में बदलाव को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था। सुबह और शाम को हवाएं चलने से लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं, दोपहर में धूप भी खिल रही है. जिससे थोड़ी राहत मिलती है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान चार डिग्री गिरकर 10.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, शनिवार तक दिल्ली के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। हवा की गति भी 16 से 32 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। दिल्ली के मौसम में पलटी मारी है।

दिल्ली के मौसम का हाल (Delhi Weather)

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, दिल्ली में आज यानी 28 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। आज राजधानी दिल्ली का आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 9 मार्च को भी दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जाने की उम्मीद लगाई जा रही है। जानकारी के मुताबिक  9 मार्च को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं, अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक बढ़ सकता है। 10 मार्च को लखनऊ में आंधी के साथ एक-दो बार बारिश देखने को मिल सकती है। 13 मार्च को भी बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, 14 मार्च को बारिश का कोई अनुमान नहीं है, लेकिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

16 साल में सबसे ठंडी रात

महीने के अंत तक हवा में सर्दी का अहसास रहने के साथ, दिल्ली में 16 वर्षों में फरवरी में सबसे ठंडी रातें और शुरुआती सुबहें दर्ज की गईं। अधिकांश दिनों में धूप निकलने के बावजूद, दिन का तापमान भी फरवरी में पांच वर्षों में सबसे कम था। पूर्वानुमानों के अनुसार, सर्दी के अंत की स्थितियां जल्दी ख़त्म होने वाली नहीं हैं। गुरुवार से रविवार तक उत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना है, जिससे भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है, जिससे कम से कम मार्च के पहले सप्ताह तक तापमान नीचे रहेगा। फरवरी महीने में हुई बारिश ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 2014 के बाद इस साल फरवरी महीने में सबसे ज्यादा बारिश हुई है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 9 मार्च से 13 मार्च तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में ओले के साथ भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, राजस्थान में 10 मार्च को, हरियाणा और पंजाब में 9 मार्च को बारिश की संभावना है। 9 मार्च और उत्तर प्रदेश में 9 और 10 मार्च को यहां एक-दो स्थानों पर ओले पड़ने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अगर ऐसा हुआ तो दिल्ली में भी मौसम बदल सकता है और ठंड लौट सकती है। आईएमडी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।

राज्यों के मौसम का हाल

आज से उत्तर भारत और पश्चिमी भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके कारण कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक 9 से 13 मार्च तक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, चंडीगढ़, हरियाणा, लद्दाख में बारिश की संभावना है। दिल्ली में भी बारिश का असर देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़े:
Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago