Delhi

Delhi Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मूड! जानिए वेदर पर आज की लेटेस्ट अपडेट

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: दिल्ली में पहाड़ों से आ रही ठंडी हवा के कारण फिर एक बार ठंड बढ़ गई है। सुबह से ही दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिली और तेज हवाएं भी चल रही है। दिल्ली- NCR में फिर एक बार ठंड का अहसास का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को तेज हवाएं चलने और हल्के कोहरे का अनुमान लगाया गया था। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में अब ठंड कम होने का अनुमान लगाया गया है। वहीं दृश्यता की बात करें तो इसमें भी सुधर देखने को मिली है। दिल्ली के मौसम में पलटी मारी है।

दिल्ली के मौसम का हाल (Delhi Weather)

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, दिल्ली में आज यानी 28 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। आज राजधानी दिल्ली का आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 29 फरवरी को भी दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जाने की उम्मीद लगाई जा रही है। जानकारी के मुताबिक  01 मार्च को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं, अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक बढ़ सकता है। 02 मार्च को लखनऊ में आंधी के साथ एक-दो बार बारिश देखने को मिल सकती है। 03 मार्च को भी बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, 4 मार्च को बारिश का कोई अनुमान नहीं है, लेकिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

राज्यों के मौसम का हाल

आज से उत्तर भारत और पश्चिमी भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके कारण कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 से 29 फरवरी तक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, चंडीगढ़, हरियाणा, लद्दाख में बारिश की संभावना है। दिल्ली में भी बारिश का असर देखने को मिल रहा है।

पहाड़ी इलाकों में बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अगर ऐसा हुआ तो दिल्ली में भी मौसम बदल सकता है और ठंड लौट सकती है। आईएमडी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।

ये भी पढ़ें:
Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago