Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: दिल्ली में बारिश से बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने...

Delhi Weather: दिल्ली में बारिश से बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया अलर्ट

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: कल से ही पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में गरज के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 31 मार्च तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश जारी रहेंगी। आईएमडी के मुताबिक तीव्रता में बढ़ोतरी होगी 29 और 30 मार्च को बारिश की। इसके अलावा 30 मार्च से 01 अप्रैल तक उत्तर पूर्वी भारत के राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक हो सकता है। इसके साथ ही नई दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में आज बादल छाए रहने की आशंका है। नई दिल्ली में आज हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। कल यानी 29 मार्च को भी नई दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिलेगी। 30 मार्च को भी बारिश हो सकती है। इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी।

ये भी पढ़े: http://AAP Protest: केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, अनोखे अंदाज में विधानसभा…

साल का सबसे गर्म दिन था बुधवार

राजधानी में बुधवार साल का सबसे गर्म दिन रहा, लेकिन आसमान में बादल छाए रहने और दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के कारण गर्मी का एहसास नहीं हुआ। माना जा रहा है कि अप्रैल में राष्ट्रीय राजधानी में तापमान बढ़ सकता है।

अन्य राज्यों का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक आज पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। वहीं, पश्चिमी हिमालय पर हल्की बारिश के साथ कुछ मध्यम बारिश भी हो सकती है। इसके साथ ही पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी भी संभव है। पंजाब और हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

ये भी पढ़े: CSK vs GT: मैच के बाद शुभमन गिल को लगा झटका,  देना पड़ा 12…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular