Sunday, June 30, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: दिल्ली में फिर यू-टर्न लेगा मौसम, जानिए आज की लेटेस्ट अपडेट

Delhi Weather: दिल्ली में फिर यू-टर्न लेगा मौसम, जानिए आज की लेटेस्ट अपडेट

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: दिल्ली में पहाड़ों से आ रही ठंडी हवा के कारण फिर एक बार ठंड बढ़ गई है। सुबह हल्की धूप निकली जिससे दिन में गर्मी का अहसास का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को तेज हवाएं चलने और हल्के कोहरे का अनुमान लगाया है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में अब ठंड कम होने का अनुमान लगाया गया है। वहीं दृश्यता की बात करें तो इसमें भी सुधर देखने को मिली है।

आज के मौसम का हाल (Delhi Weather)

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है। लोधी रोड इलाके में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अन्य इलाकों की तुलना में सबसे ठंडा था। बता दे कि इस दौरान पारा सामान्य से पांच डिग्री नीचे रहा, जो फरवरी में अब तक का सबसे कम तापमान है। हालांकि, पिछले पांच दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। वहीं, रविवार को सुबह का तापमान कल के जीवन स्तर से कम है।

राज्यों के मौसम का हाल 

अब तक दो पश्चिमी विक्षोभ देश को प्रभावित कर चुके हैं। आईएमडी के मुताबिक 14 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। दृश्यता की बात करें तो इसमें भी सुधर देखने को मिली है। ठंड ने अब धीरे धीरे अपना असर दिखाना कम कर दिया है। राज्यों में सर्द हवा ने दस्तक लें ली है। बता दे कि सुबह- शाम सर्द की हवा चलती है। कई राज्यों में भारतीय मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

 पांच डिग्री लुढ़क पारा 

शनिवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक था। आईएमडी के मुताबिक, दिन में अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सामान्य है। इसके साथ ही आर्द्रता 97 प्रतिशत से 51 प्रतिशत तक रही।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular