Monday, July 8, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: दिल्ली -NCR में फिर करवट लेगा मौसम, जानिए आज की...

Delhi Weather: दिल्ली -NCR में फिर करवट लेगा मौसम, जानिए आज की ताजा अपडेट

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: दिल्ली में पहाड़ों से आ रही ठंडी हवा के कारण फिर एक बार ठंड बढ़ गई है। सुबह हल्की धूप निकली जिससे दिन में गर्मी का अहसास का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार को तेज हवाएं चलने और हल्के कोहरे का अनुमान लगाया गया था। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में अब ठंड कम होने का अनुमान लगाया गया है। वहीं दृश्यता की बात करें तो इसमें भी सुधर देखने को मिली है।

आज के मौसम का हाल (Delhi Weather)

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है। लोधी रोड इलाके में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अन्य इलाकों की तुलना में सबसे कम ठंड था। बता दे कि इस दौरान पारा सामान्य से पांच डिग्री तक बढ़ गया है। जो फरवरी में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। हालांकि, पिछले पांच दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा।

राज्यों के मौसम का हाल 

अब तक दो पश्चिमी विक्षोभ देश को प्रभावित कर चुके हैं। आईएमडी के मुताबिक 14 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। दृश्यता की बात करें तो इसमें भी सुधर देखने को मिली है। ठंड ने अब धीरे धीरे अपना असर दिखाना कम कर दिया है। राज्यों में सर्द हवा ने दस्तक लें ली है। बता दे कि सुबह- शाम सर्द की हवा चलती है। कई राज्यों में भारतीय मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

पहाड़ी इलाकों में बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अगर ऐसा हुआ तो दिल्ली में भी मौसम बदल सकता है और ठंड लौट सकती है। आईएमडी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular