Saturday, June 29, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: दिल्ली- NCR में मौसम मारेगा यूटर्न, जानिए आज की ताजा...

Delhi Weather: दिल्ली- NCR में मौसम मारेगा यूटर्न, जानिए आज की ताजा वेदर अपडेट

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Weather: दिल्ली में गर्मी लौटने लगी है। आज सुबह दिल्ली के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। कई दिनों से दिल्ली में बारिश का अनुमान लगाया गया था, लेकिन सोमवार के रात के वक्त थोड़ी सी बारिश देखने को मिली। अब दिल्ली में दोपहर के वक्त कड़ाके की धुप देखने को मिलती है। मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार को धुप का देखने को मिलती है। बता दे कि दिल्ली में तो गर्मी देखने को मिल रही है, लेकिऩ वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश और ओले गिरने का अनुमान लगाया गया है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में अब ठंड कम होने का अनुमान लगाया गया है।

आईएमडी की अपडेट

आईएमडी ने ताजा अपडेट जारी करते हुए कहा कि 21, 22 और 23 फरवरी को धूप सता सकती है। इसके साथ ही कुछ अलग-अलग राज्यों में ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है।

दिल्ली के मौसम का हाल (Delhi Weather)

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की उम्मीद है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज का अनुमान लगाया गया है। प्रदूषण की बात करें तो रविवार को प्रदूषण में थोड़ी कमी देखी गई। रविवार को यहां AQI 245 दर्ज किया गया। बता दे कि इस दौरान पारा सामान्य से पांच डिग्री तक बढ़ गया है। जो फरवरी में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। हालांकि, पिछले पांच दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि आज यानी बुधवार को सुबह मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया गया है।

पांच डिग्री पारा में बढ़ोत्तरी

बुधवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक था। आईएमडी के मुताबिक, दिन में अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सामान्य है। इसके साथ ही आर्द्रता 97 प्रतिशत से 51 प्रतिशत तक रही।

पहाड़ी इलाकों में बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अगर ऐसा हुआ तो दिल्ली में भी मौसम बदल सकता है और ठंड लौट सकती है। आईएमडी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के मुताबिक 21 से 22 फरवरी तक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, चंडीगढ़, हरियाणा, लद्दाख में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular