होम / Delhi Weather: दिल्ली में कब आएगा मानसून? जानिए मौसम विभाग का अपडेट

Delhi Weather: दिल्ली में कब आएगा मानसून? जानिए मौसम विभाग का अपडेट

• LAST UPDATED : June 25, 2024

India News ( इंडिया न्यूज ) Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में मानसून का इंतजार खत्म होने वाला है। दरअसल, दो से तीन दिन में मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने 26 जून से एक जुलाई तक बारिश की संभावना जताई है। इसके चलते यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 26 जून से 28 जून तक हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 29 जून से बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है।

Also Read: CNG Price Hike: आज से दिल्ली-NCR और पश्चिम UP के कुछ…

बारिश को लकर अलर्ट

इसके चलते तापमान भी 38-35 डिग्री के बीच बना रहेगा। हालांकि, उमस के लगातार परेशान करने की संभावना है। अभी लू चलने के कोई संकेत नहीं हैं। पिछले कुछ दिनों में हुई हल्की बारिश के चलते उत्तर भारत में मौसम सुहाना बना हुआ है। इससे 40 डिग्री से ऊपर चल रहे तापमान पर भी ब्रेक लगा है और लू से भी राहत मिली है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उमस ने लोगों को किया परेशान

जबकि सोमवार को तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, सुबह साढ़े आठ बजे तक 001.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की धूप निकलती रही। इसके साथ ही उमस ने लोगों को खूब परेशान किया। आर्द्रता का अधिकतम स्तर 92 फीसदी रहा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तापमान में अब दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी।

Also Read: Gurugram Blast: गुरुग्राम के दौलताबाद में फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 लोगों…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox