Categories: Delhi

Delhi Weekly Weather Update: आज फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज, इस पूरे हफ्ते ऐसा रहेगा मौसम-

Delhi Weekly Weather Update:

नई दिल्ली: दिल्ली-NCR के कई जगहों पर रविवार को भी रुक-रुक कर बूंदा-बांदी का दौर चलता रहा। वहीं मौसम का मिजाज बदलने के साथ-साथ सुहाना बना हुआ है। इसकी वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5 कम 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो पिछले 9 साल में सबसे कम रहा है। इससे पहले 2013 में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक दर्ज किया गया था।

1 हफ्ते तक नहीं होगी बारिश

इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक कम 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं हवा में नमी का स्तर 86 से 92 प्रतिशत दर्ज हुआ। दूसरी तरफ दिल्ली में सबसे ज्यादा वर्षा 33.3 मिमी पालम में दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों ने कहा है कि मानसूनी गर्त मध्य भारत में पहुंचने से सप्ताह भर दिल्ली-NCR में बारिश होने की संभावना नहीं हैं। इस कारण तापमान में बढ़ोतरी होगी और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 28 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि, आसमान में बादल छाएगें और सोमवार के साथ ही गुरुवार को हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती है। नोएडा और गुरुग्राम में भी मौसम कुछ इसी तरह का बना रह सकता है।

इस सप्ताह ऐसा होगा मौसम-

बता दें की दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पूरे सप्ताह आसमान को बादल घेरे रहेंगे। सोमवार और गुरुवार को हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती है। बाकी के दिनों में बारिश होने की संभावना बहुत कम है। हफ्ते के आखिर तक अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें: नीति आयोग की बैठक के बाद योगी-शाह की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Jyoti Shah

Share
Published by
Jyoti Shah

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago