होम / दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, गरज के साथ बारिश की संभावना

दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, गरज के साथ बारिश की संभावना

• LAST UPDATED : May 16, 2022

इंडिया न्यूज़ Delhi Weather News : भीषण गर्मी से दिल्ली वासियो के आज का दिन राहत भरा रहने वाला है। आईएमडी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को आंधी या धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सापेक्षिक आर्द्रता 22 फीसदी रही। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में रविवार को चली भीषण लू

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुंगेशपुर में पारा 49.2 डिग्री सेल्सियस और शहर के दक्षिण-पश्चिम हिस्सों के नजफगढ़ में 49.1 डिग्री सेल्सियस तक उछलने के साथ राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में रविवार को भीषण लू चली।

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस, जाफरपुर में 47.5 डिग्री सेल्सियस, पीतमपुरा में 47.3 डिग्री सेल्सियस और दिल्ली रिज में 47.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य है।

यह भी पढ़ें : Noida में 6.80 लाख रुपये के कलेक्शन एजेंट को लूटने के आरोप में पांच गिरफ्तार

यह भी पढ़ें :  Garena Free Fire Redeem Code Today 16 May 2022

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox