Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiदिल्ली: छत के पंखे से लटकी मिली महिला, प्रताड़ित होने के बाद...

India News(इंडिया न्यूज), delhi suicide case: दक्षिण दिल्ली के तिगरी इलाके में 37 वर्षीय एक महिला द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। मामले की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस घटना स्थल पहुंची। परिजनों से पूछताछ कर कारण जानने का प्रयास किया।

अबतक की जांच के बाद पुलिस ने बताया है कि 37 वर्षीय एक महिला सोमवार को दक्षिण दिल्ली के तिगरी इलाके में अपने घर में छत के पंखे से लटकी मिली। पीड़िता की पहचान लक्ष्मी गुप्ता के रूप में हुई है। एक कॉल के जरिए पीड़िता के परिजन ने घटना की जानकारी दी। जिसके बाद FSL की टीम के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस के मुताबिक, लक्ष्मी के जीजा ने पंखे से लटकता शव देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उसके परिवार ने उसके पति जितेंद्र गुप्ता और देवर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ने जितेंद्र से 16 जनवरी, 2017 को शादी की थी और आरोप लगाया था कि वह और उसका भाई दहेज की मांग कर लक्ष्मी को परेशान कर रहे थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लक्ष्मी ने अपने बायें हाथ पर लिखा था, ”मेरी बेटी को कोई दुख मत देना। अधिकारी ने कहा कि एक अपराध टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस ने कहा कि आरोपी लोगों के खिलाफ धारा 304 बी (दहेज हत्या), 498 ए (पति या पति के रिश्तेदार के साथ क्रूरता), 506 (आपराधिक धमकी) और 34 (सामान्य इरादे) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि एम्स अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया जाएगा और आगे की जांच की जा रही है।

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular