Sunday, July 7, 2024
HomeCrimeदिल्ली : फ्रेंड्स कॉलोनी के पास Uber ऑटो में महिला पत्रकार से...

नई दिल्ली: लगता है दिल्ली में महिला सुरक्षा राम भरोसे हैं। तभी तो यहां आम हो या खास मनचलों और दरिंदों के शिकार होने से नहीं बच प् रहा। दिल्ली में रेप और छेड़खानी के मामले दिन -प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। बता दें,राजधानी दिल्ली में एक महिला पत्रकार के साथ उबर ऑटो में छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया है। छेड़खानी की यह घटना दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी की बताई जा रही है।

वहीं, इस घटना पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा ने Uber India और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उबर की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं इस पर भी जानकारी मांगी गई है।

बीते एक मार्च की घटना

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी की घटना एक मार्च की है। बताया जा रहा महिला पत्रकार ने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी से उबर ऑटो बुक किया था। बता दें, इस घटना पर दिल्ली महिला आयोग की ओर से जो नोटिस भेजा गया है उसमें कहा गया है कि जैसे ही महिला पत्रकार ऑटो में बैठी तभी ऑटो के ड्राइवर ने अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। महिला को ड्राइवर ने सेक्सुअली हैरेस भी किया।

छेड़छाड़ की घटना दुर्भाग्यपूर्ण DCW चीफ

बता दें, DCW चीफ स्वाति मालीवाल ने दिल्ली में एक महिला पत्रकार से उबर ऑटो में हुई छेड़छाड़ की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए Uber India और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। महिलाओं की सुरक्षा के संदर्भ में Uber द्वारा क्या कदम उठाए जाते हैं उसकी भी जानकारी तलब की है।

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular