होम / दिल्ली यमुना खादर इलाके में मिली विस्फोटक सामग्री, इलाके में बना डर का माहौल

दिल्ली यमुना खादर इलाके में मिली विस्फोटक सामग्री, इलाके में बना डर का माहौल

• LAST UPDATED : June 12, 2022

इंडिया न्यूज़Delhi News : दिल्ली के यमुना खादर इलाके में एक हैंड ग्रेनेड के मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और NSG की टीम को घटना के बारे में जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची NSG की टीम ने बहुत देर की मशक्कत के बाद ग्रेनेड को डिफ्यूज किया गया।

डीएनडी फ्लाई ओवर के पास से मिला हैंड ग्रेनेड

पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात मयूर विहार के डीएनडी फ्लाई ओवर के पास से एक हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना हमारे पास आई थी। खबर मिलते ही मयूर विहार थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे और मामले का जायजा लेकर मामले की पूरी जानकारी एनएसजी की टीम को दी। मौके पर पहुंची एनएसजी टीम ने ग्रेनेड को जांच के बाद डिफ्यूज कर दिया।

ग्रेनेड 11 जून को रात 8:15 बजे के आसपास मिला

राजधानी पुलिस बताती है कि मयूर विहार के पीएस इलाके में स्थित एक डीएनडी फ्लाईओवर के नीचे हिंडौन कनाल के भीतर ये ग्रेनेड मिला था। बताया जा रहा है कि ये ग्रेनेड 11 जून को रात 8:15 बजे के आसपास मिला था। ग्रेनेड गोताखोरों को एक मिट्टी के बर्तन के अंदर से मिला। गोताखोर सिक्कों की तलाश में नदी में डूबकी लगाकर घूम रहे थे जिसके चलते वहां उन्हें ग्रेनेड मिला। इसे लेकर विस्फोटक पदार्थ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़े : दिल्ली की गफ्फार मार्केट में भड़की आग, मार्किट बनी आग का गोला

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox