Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiDelhi Yamuna: यमुना का जलस्तर होने लगा कम, इस दौरान रेल यातायात...

Delhi Yamuna:

नई दिल्ली: यमुना का जलस्तर अब कम हो रहा है। बुधवार की दोपहर रेलवे पुल पर यमुना 206.56 मीटर पर बह रही थी। अब ये घटकर 206.05 मीटर पर बह रही है। प्रशासन का कहना है की अब ये जलस्तर धीरे-धीरे नीचे जाएगा। वहीं, बाढ़ प्रभावितों को घर वापसी में अभी करीब एक हफ्ते का समय लग सकता है। तब तक उन्हें ऊंचे स्थानों पर रहना होगा। राहत शिविर में रह रहे लोगों के लिए खाना और दवाइयां दी जा रही हैं।

पहले भी बढ़ा था जलस्तर

पहले भी 2013 में यमुना जलस्तर इसी तरह बढ़ा था। लेकिन इस बार पिछले महीने बढ़े पानी के मुकाबले ज्यादा दूर तक पानी का फैला है। सोमवार की सुबह हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से इस सीजन का सबसे ज्यादा करीब 2,95,212 क्यूसेक पानी छोड़ा गया जिसका वेग अधिक था। यही कारण है कि पानी दिल्ली पहुंचने में कम समय लगा। बता दें कि हथिनीकुंड से दिल्ली तक पानी पहुंचने में करीब 48 घंटे लगते हैं। ये पानी मंगलवार को सुबह करीब सात बजे किनारों पर फैलने लगा था।

पूरे दिन बंद रहा आवागमन

बुधवार को पूरे दिन पुराने रेलवे पुल पर वाहनों का आना-जाना बंद रहा। गुरुवार को पानी खतरे के निशान से नीचे बहने पर आवागमन शुरू हो सकता है। अभी दिल्ली यातायात पुलिस ने इस संबंध में देर रात तक कोई जानकारी नहीं दी है।

लोगों को हुई परेशानी

दिल्ली में यमुना के खतरे के निशान को पार करने की वजह से पुराने लोहे के पुल पर रेल संचालन लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा। वहीं, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई रेल गाड़ियों को रद्द कर दिया गया। दिल्ली-शाहदरा से होकर चलने वाली रेलगाड़ियों को रूट परिवर्तित कर दिया गाय। काठगोदाम संपर्क क्रांति और कई अधिक ट्रेनें साहिबाबाद वाया नई दिल्ली के रास्ते से होकर गुजरी। इस बीच लोगों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें: उधमपुर में खड़ी एक और बस में जोरदार धमाका, 8 घंटे के अंदर हुआ दूसरा विस्फोट

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular