Categories: Delhi

Delhi Yamuna Water Level: यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे, खादर क्षेत्र में डूबी फसलें

Delhi Yamuna Water Level:

नई दिल्ली: रविवार शाम यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे 204.83 मीटर रिकार्ड किया गया। हालांकि, शनिवार को सुबह यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज से 17000 क्यूसेक जल छोड़ा गया है जो सोमवार को सुबह तक दिल्ली में पहुंचेगा। इसके बाद यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ने की संभवाना है। वहीं, पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन के अनुसार फिर से जल छोड़े जाने की कोई सूचना नहीं मिली है। इसलिए उम्मीद है की अब यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार नहीं करेगा।

किसानों पर रोजी रोटी का संकट

वहीं यमुना खादर इलाके में किसानों की सैकड़ों बीघे में लगीं फसलें डूब गईं। इस वजह से किसानों के सामने रोजी रोटी का संकट आ गया है। पांच हजार रुपये प्रति बीघे की दर पर खेत किराए पर लेकर किसानों ने फसलें उगाई थीं। इसमें भिंडी, चौराई, तोरी, पालक, घीया जैसी सब्जियां शामिल थीं। ये सभी सब्जियां पानी में डूब गईं।

जलस्तर बढ़ने से 37000 लोग प्रभावित

किसानों ने यमुना खादर क्षेत्र में कई नर्सरी का काम किया था। शुक्रवार को आधी रात के बाद अचानक पानी भर जाने से उनकी पूरी नर्सरी पानी में डूब गई। मयूर विहार खादर क्षेत्र में नर्सरी का काम करने वाले कमलेश ने जानकारी दी कि उनका लाखों का नुकसान हो गया है। यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण तकरीबन 37000 लोग प्रभावित हुए हैं।

ये भी पढ़ें: केजरीवाल ने कहा- भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाएं, लोगों से की ये अपील

 

Jyoti Shah

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago