Tuesday, July 2, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Forecast: हल्की बारिश से दिल्लीवासियों को मिली उमस से राहत,...

Delhi Weather Forecast:

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बुधवार को बारिश होने से दिल्लीवासियों को उमस भरे मौसम से थोड़ी राहत मिली है। पूर्वी दिल्ली और दक्षिण दिल्ली के कुछ इलाकों में आज सुबह हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि ‘मानसून ट्रफ’ (कम दबाव वाला क्षेत्र) के हिमालय से नीचे की ओर बढ़ने के कारण राजधानी दिल्ली में अगले दो से तीन दिन तक बारिश होने की संभावना जताई है।

अगले तीन दिन होगी बारिश

मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले तीन दिन तक बारिश होने का अनुमान लगाया है। ‘स्काईमेट वेदर’ में मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन प्रभाग के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया ‘मानसून ट्रफ’ हिमालय की तलहटी से मध्य भारत की ओर बढ़ रहा है, उसकी इस चाल से वह दिल्ली से गुजरेगा जिससे दिल्ली में बारिश होगी।

दिल्ली में आज रहा इतना तापमान

बारिश के इस दौर के बाद दिल्ली में करीब एक सप्ताह तक कम बारिश होगी। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ये भी पढ़े: उच्च न्यायालय ने खादी के नाम पर बनाए जा रहे पीपीई किट और हैंड सैनिटाइजर बेचने पर लगाई रोक

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular