Monday, July 1, 2024
HomeDelhiRain In Delhi: दिल्लीवासियों को गर्मी से मिली राहत, बारिश के बाद...

Rain In Delhi:

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। बारिश के होने से दिल्ली का मौसम एकदम खुशनुमा  हो गया है। दिल्ली में कई जगहों पर हल्की तो कई जगहों पर मध्यम बारिश दर्ज की गई है। बारिश के होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। आपको बता दे कि शुक्रवार से ही बारिश का यह सिलसिला शुरू हो गया था।

उमस भरी गर्मी से मिली राहत

शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे, लेकिन उमस भी लगातार बनी हुई थी। दिन भर उमस रहने के बाद दिल्ली-एनसीआर में दोपहर में मौसम बदलने लगा था। आसमान में एक दम ही काले बादल छा गए और बारिश होने लगी। शुक्रवार को मौसम विभाग ने कहा था कि अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है।

 मौसम विभाग के मुताबिक-

दिल्ली में शुक्रवार को एक घंटे के भीतर ही दिल्ली में 3.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, हवा में नमी का स्तर भी 69 से 98 फीसदी रहा।

ये भी पढ़ें: नोटों के ढेर पर ईडी ने किया बड़ा दावा- ‘मंत्री के करीबी के यहां से बरामद हुई रकम’

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular