होम / Delhi First Double Decker Flyover: दिल्लीवासियों को मिलेगा पहला डबल डेकर फ्लाईओवर, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

Delhi First Double Decker Flyover: दिल्लीवासियों को मिलेगा पहला डबल डेकर फ्लाईओवर, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

• LAST UPDATED : July 27, 2022

Delhi First Double Decker Flyover:

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार जल्द ही दिल्लीवासियों को एक तोफा देने वाली है। दिल्ली सरकार दिल्लीवासियों लोगों को जल्द ही डबल डेकर फ्लाईओवर की सौगात मिलने वाली है। आपको बता दें कि दिल्ली में यह ऐसा पहला फ्लाईओवर होगा जो डबल डेकर में बनाया जाएगा। इस फ्लाईओवर का काम लगभग 50 फीसद तक पूरा हो चुका है।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि यमुना विहार से भजनपुरा तक दिल्ली में पहले डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। साल 2023 के अंत तक बाकी काम भी पूरा हो जाने की उम्मीद है। उन्होनें आगे कहा कि इंजीनियरिंग के शानदार मॉडल से 200 करोड़ रुपए की बचत होगी और कम जगह में ज्यादा से ज्यादा वाहन चल सकेंगे।

1.4 किलोमीटर होगा लंबा

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री के साथ जानकारी साझा करते हुए कहा है कि, यह फ्लाईओवर 1.4 किलोमीटर लंबा होगा। इस फ्लाईओवर के निर्माण से उत्तर-पूर्वी जिले के लोगो को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

करोड़ों रूपये के साथ जमीन की भी बचत

आपको बता दें कि इस डबल डेकर फ्लाईओवर के निचले डेक पर पीडब्ल्यूडी का फ्लाईओवर होगा और ऊपरी डेक पर मेट्रो लाइन होगी। दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन मजलिस पार्क और मौजपुर कॉरिडोर को डबल डेकर फ्लाईओवर से जोड़ेगा। डबल डेकर फ्लाईओवर पर मेट्रो और गाड़ियां एक साथ चल सकेंगी। मनीष सिसोदिया ने कहा कि डबल डेकर फ्लाईओवर के अनूठे मॉडल की वजह से करोड़ों रुपए के साथ जमीन की भी बचत होगी।

ये भी पढ़े: कांवड़ियों के भेष में आए दो लुटेरो ने झपटा फोन, बदमाश भागने में रहे कामयाब

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox