होम / दिल्ली का नजफगढ़ रविवार को रहा सबसे गर्म, अधिकतम तापमान 46.3 °C किया गया रिकार्ड

दिल्ली का नजफगढ़ रविवार को रहा सबसे गर्म, अधिकतम तापमान 46.3 °C किया गया रिकार्ड

• LAST UPDATED : May 21, 2023

India News(इंडिया न्यूज), delhi weather update: राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी ने इस बार भी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। नजफगढ़ इलाके में इस सीजन में पहली बार 46 डिग्री से ज्यादा तापमान रिकार्ड किया गया। वहीं, पूरी दिल्ली का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग(IMD) ने बताया कि दिल्ली के नजफगढ़ में रविवार को अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि नरेला और पीतमपुरा में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आयानगर में 44  और पालम में 43.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कैसा रहेगा अगला सप्ताह

IMD के मुताबिक, सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हीटवेव की स्थिति का पूर्वाअनुमान लगाया है। सोमवार को, दिन के दौरान 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति गर्म हवा चलने का अनुमान लगाया गया है। अगला सप्ताह दिल्ली में अधिकतम तापमान में कमी देखने को मिल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बारिश की संभावना

वहीं मंगलवार को दिल्ली वासियों को थोड़ी राहत मिल सकती है। आईएमडी के अनुसार, इस दिन तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है, लेकिन रात को कुछ इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। इसके बाद तीन दिन तक हल्की वर्षा हो सकती है। ऐसे में तापमान में गिरावट हो सकती है।

Also Read: Peach Face Pack: समर सीजन में इस तरह करें पीच का…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox