Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiनए साल पर हैंग हुआ दिल्ली का सिस्टम, ITO पर लगा लंबा...

नए साल पर हैंग हुआ दिल्ली का सिस्टम, ITO पर लगा लंबा ट्रैफिक जाम

India News(इंडिया न्यूज़),Delhi Traffic Jam:नए साल के पहले दिन दिल्ली में शाम से ट्रैफिक की समस्या हो रही है। जाम की वजह से लोगों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। सामने आई तस्वीरों के मुताबिक, ITO में अभी वाहन धीरे धीरे चल रहे हैं, इससे लंबा जाम लग गया है।

नोएडा में भी जाम की समस्या

बता दें, दिल्ली में ITO के अलावा क्नॉट प्लेस में अभी वाहन धीरे धीरे चल रहे हैं। वहीँ, NCR के अंतर्गत आने वाले नोएडा के सेक्टर-18 में भी ट्रैफिक जाम की समस्या से लोग परेशान दिखे।इसके अलावा, दिल्ली नोएडा दिल्ली (डीएनडी) पर भी जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर भी जाम की समस्या से लोग परेशान नजर आ रहे हैं।

शिमला -मनाली में भी दिखा जाम

नए साल का जश्न मानाने शिमला -मनाली गए प्रातकों का जश्न फीका पड़ गया है। सामने आई तस्वीरों के अनुसार, पर्यटन नगरी मसूरी में नए साल का जश्न मनाने आए पर्यटक कोल्हूखेत से लेकर मालसी डीयर पार्क तक लंबे जाम में फंस गए। इस दौरान सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं। लगभग 6 किलोमीटर के लंबे जाम में पर्यटकों के साथ आए परिजन भी परेशान दिखे।

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular