Monday, July 1, 2024
HomeDelhiदिल्ली का तापमान 44 डिग्री तक जाने की संभावना, मौसम विभाग ने...

दिल्ली के साथ और भी कई राज्यों में गर्मी के इस कहर चलते तापमान 44 के करीब पहुंच चुका है। दिल्ली समेत इसके राज्यों में इस समय बढ़ते पारे के साथ लोगों को लू को भी झेलना पड़ रहा हैं।

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

दिल्ली के साथ और भी कई राज्यों में गर्मी के इस कहर चलते तापमान 44 के करीब पहुंच चुका है। दिल्ली समेत इसके राज्यों में इस समय बढ़ते पारे के साथ लोगों को लू को भी झेलना पड़ रहा हैं। वहीं बताया जा रहा है कि आने वाले तीन दिनों में दिल्ली में गर्मी अपनी चरम सीमा तक पहुंच सकती है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी में तापमान 44 के पार

Delhi's temperature crosses 44 degrees

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार के दिन से राजधानी का तापमान 44 डिग्री के पार भी जाता दिखाई दे सकता है। जिसको लेकर विभाग द्वारा हीटवेव अलर्ट भी जारी हो गया है। दिल्ली का उच्चत्तम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक सिमट के रहने वाला है।
Ñ

वक्त से पहले दे सकता है मानसून दस्तक

राजधानी समेत कई राज्यों में इस बार गर्मी का प्रकोप बहुत जल्दी देखने को मिला है। ऐसें में इस लू के प्रकोप को देखते हुए मौसम विभाग ने अपना अनुमान जताया है कि इस बार देश में शायद मानसून वक्त से पहले दस्तक दे सकता है।

Delhi's temperature crosses 44 degrees

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, झारखंड, बंगाल, और भी कई राज्यों में मई के महीने में ही मानसून की झलक देखेन को मिल सकती है। जिससे गर्मी से राहत मिलने की भी उम्मीद बढ़ रही है।

15 से 20 जून के बीच से ही मानसून की बारिश शुरू होती है

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 20 मई के बाद देश के कई राज्यों में मानसून की वक्त से पहले दस्तक देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग

अगर हर साल की तरह बात करें तो मानसून देशभर में जून के महीने से शुरू होता है और बाकी राज्यों में 15 से 20 जून के बीच से ही मानसून की बारिश शुरू होती है लेकिन इस बार देश के तटीय इलाकों में 20 मई के बाद ही मानसूनी गतिविधियां शुरू हो जाएंगी।

ये भी पढ़े : दिल्ली अवैध अतिक्रमण के लिए MCD पहुंचा मदनपुर खादर, जमकर हुआ हंगामा

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular