होम / भगवान परशुराम जयंती पर ब्राह्मण कल्याण बोर्ड बनाने की उठी मांग

भगवान परशुराम जयंती पर ब्राह्मण कल्याण बोर्ड बनाने की उठी मांग

• LAST UPDATED : May 1, 2022

गुुरुग्राम। 

ब्राहमण वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा भगवान परशुराम जयंती का आयोजन सिविल लाइन स्थित एक होटल में किया गया। जिसमें शहर की एक दर्जन सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शिरकत की।

भगवान परशुराम अजर अमर

भगवान परशुराम जयंती के आयोजक व ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम अजर अमर हैं। हमें उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। ब्राह्मण का मुख्य कार्य समाज को शिक्षित करना है। शिक्षा को बढ़ावा देना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। डॉक्टर पवन वत्स ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव दुनिया को दान दिया है। भगवान परशुराम ने 21 बार पृथ्वी को जीतकर फिर अच्छे राजाओं को दान में दिया।

हरियाणा में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड बने

सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि हरियाणा में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड बने। जजपा प्रदेश प्रवक्ता योगेश हिलालपुरिया ने कहा कि मंदिरों में कार्य करने वाले पुजारियों को 100-100 गज के प्लाट दिए जाएं। उनके बच्चों की पढ़ाई लिखाई मुक्त हो। जो ब्राह्मण परिवार गरीबी रेखा से नीचे हैं उनको बीपीएल की श्रेणी में लाकर सौ-सौ गज के प्लाट मुफ्त दिए जाए।

कैन विन फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. डीपी गोयल ने कहा कि सभी सामाजिक संस्थाओं को मिलकर जनहित में कार्य करने चाहिए। समाज सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है। हमें भगवान परशुराम जी के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।

ये भी पढ़े  : सरकारी कार्यालय भ्रष्टाचार के अड्डे: सुखबीर तंवर

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox