Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDemand For Probe Into Karnataka Case : कर्नाटक मामले में सुप्रीम कोर्ट...

कमीशन की राजनीति से लोगों की मौत और पूरे प्रदेश व भाजपा शासित प्रदेशों में अराजकता के माहौल के खिलाफ बुधवार को भारतीय युवा कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह का घेराव किया।

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
भारतीय युवा कांग्रेस ने कर्नाटक मामले में (Demand For Probe Into Karnataka Case) सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की अध्यक्षता में मामले की जांच कराने की मांग किया। कर्नाटक सरकार में भ्रष्टाचार, मंत्रियों व नेताओं के द्वारा कमीशन की राजनीति से लोगों की मौत और पूरे प्रदेश व भाजपा शासित प्रदेशों में अराजकता के माहौल के खिलाफ बुधवार को भारतीय युवा कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह का घेराव किया।

इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि पिछले 8 साल से हम सुन रहे हैं खूब खाऊं और खाने दो पर अब ये बदल कर हो गया है खूब खाऊं और मरने दो ये भाजपा का नया स्लोगन है।

भाजपा का कार्यकर्ता हंसते-हंसते लटक गया फांसी पर

श्रीनिवास ने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री क्यों चुप्पी साधे हुए हैं, वो किसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं? भाजपा की 40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार के कारण भाजपा का कार्यकर्ता हंसते-हंसते फांसी पर लटक गया। इसके बाद प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मुख्यमंत्री चुप हैं। भाजपा के भीतर की नाकामी को बेनकाब करने वाली हर आवाज खामोश हो जाएगी, यही संतोष पाटिल की मौत की पुष्टि करती है। (Demand For Probe Into Karnataka Case)

भाजपा की क्रोनोलॉजी यह है की पहले भाजपा आपका शोषण करेगी, अगर आप शिकायत करते हैं तो आप को बीजेपी खत्म कर देगी। भाजपा कार्यकर्ता संतोष पाटिल लिखता है, मैं भारत के प्रधानमंत्री, कर्नाटक के मुख्यमंत्री और हमारे सीनियर लीडर येदियुरप्पा से आग्रह करता हूं कि मेरे परिवार का ध्यान रखें।

एस ईश्वरप्पा को किया जाए तत्काल बर्खास्त

युवा नेता ने कहा कि मैं हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि जो संतोष व प्रशांत मेरे साथ आए थे, वे मेरी मृत्यु के जिम्मेदार नहीं हैं, मेरी मृत्यु के जिम्मेदार के.एस. ईश्वरप्पा हैं। मैं यह पूछना चाहता हूं कि हमारी सवाल डाइंग डिक्लेरेशन जिसे सत्य माना जाता है, उसे सत्य मान कर अब तक के.एस. ईश्वरप्पा गिरफ्तार क्यों नहीं हुए? कर्नाटक के मुख्यमंत्री क्यों चुप्पी साधे हुए हैं? श्रीनिवास ने कहा कि हमारी मांग के एस ईश्वरप्पा को तत्काल बर्खास्त किया जाए, उन्हें बर्खास्त कर तुरंत गिरफ्तार किया जाए और सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक की जांच हो। (Demand For Probe Into Karnataka Case)

Also Read : Maharashtra Police : महाराष्ट्र पुलिस ने परमबीर मामले में सीबीआई को सौंपे दस्तावेज

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular