Categories: Delhi

देश के कई शहरों में जुमे की नमाज के बाद नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली : देश के कई शहरों में जुमे की नमाज के बाद नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। यह विरोध प्रदर्शन पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर किया जा रहा है। यह विरोध प्रदर्शन दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद और हावड़ा के साथ ही उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, लखनऊ और प्रयागराज में प्रदर्शन हो रहा है। यह विरोध प्रदर्शन अधिकांश मस्जिदों के बाहर किया जा रहा है।

गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया जा रहा विरोध प्रदर्शन

मुस्लिम समुदाय की यह मांग है कि नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। इस क्रम में देश की राजधानी दिल्ली स्थित जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन जारी है। हालांकि शाही इमाम ने कहा कि ऐसे किसी विरोध प्रदर्शन के लिए एलान नहीं किया गया था। जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद के बाहर लोगों ने नूपुर शर्मा और बाकी लोगों की गिरफ्तारी की मांग की।

हालात को काबू में करने के लिए पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। डीसीपी श्वेता चौहान ने कहा कि जामा मस्जिद में नमाज के लिए करीब 1,500 लोग जमा थे। नमाज के बाद करीब 300 लोग बाहर आए और विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। 10-15 मिनटों में ही हमने हालात को नियंत्रण में कर लिया। बिना अनुमति के ही विरोध प्रदर्शन सड़क पर हो रहा था इसलिए हम कानूनी कार्रवाई करेंगे।

जुमे की नमाज के बाद नारेबाजी के दौरान पुलिस के साथ हुई झड़प

प्रयागराज में भी जुमे की नमाज के बाद नूपुर शर्मा के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी भी किया। इस क्रम में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया।

खाड़ी देशों ने जताई थी आपत्ति

नूपुर शर्मा के बयान को लेकर खाड़ी देशों ने आपत्ति जतायी थी। हालांकि गुरुवार को भारत ने स्पष्टीकरण दिया था कि इस विवादित बयान से भारत सरकार का लेना देना नहीं है और यह देश की मंशा को जाहिर नहीं करता है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज कर लिए हैं। इसमें से एक भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ है और दूसरा पुजारी यति नरसिंहानंद व असदुद्दीन ओवैसी समेत 31 लोगों के खिलाफ।

विभिन्न शहरों में निकला विरोध का जुलूस

कानपुर में जहां शांति रही वहीं सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद लोगों ने घंटाघर तक विरोध जुलूस निकाला और फिर नारे लगाकर रोड पर जाम लगा दिया। सहारनपुर की जामा मस्जिद में हजारों की संख्या में नमाजियों ने नमाज पढ़ने के बाद मस्जिद के बाहर नारेबाजी किया।

मेरठ में हाई अलर्ट घोषित

पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित बयानों को लेकर जुमे की नमाज पर जनपद में आज सुबह ही हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था। इंटरनेट मीडिया पर भारत बंद की अफवाह फैलाने वालों पर सीधे मुकदमे के आदेश दिए गए है। जनपद में जोन और सेक्टर व्यवस्था लागू कर पीएसी और आरएएफ भी लगा दी गई है।

अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में मकानों की छतों की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। ताकि पता चल सकें कि मकानों की छतों पर पत्थर तो नहीं रखे गए है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर जनपद में हाईअलर्ट घोषित कर दिया है। इंटरनेट मीडिया पर भारत बंद की अफवाह फैलाने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही लाउडस्पीकर से शहर के प्रमुख बाजारों में व्यापारियों को ऐलान करा दिया है।

फिरोजाबाद में महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गुरुवार को ही मुस्लिम समुदाय की आक्रोशित महिलाओं ने हाजीपुरा से नालबंद तक तख्तियां लेकर जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। फिरोजाबाद में आधा दर्जन से अधिक मुस्लिम धर्मगुरुओं ने पुलिस कार्यालय पर एसएसपी आशीष तिवारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नुपूर के बयान को आपत्तिजनक और भड़काऊ बताते हुए गिरफ्तारी कराने की मांग की।

यह भी पढ़े : IFFA Awards 2022 का इंतजार हुआ खत्म, बड़े सितारे लगाएंगे मनोरंजन और ग्लैमर का तड़का

 

Umesh Kumar Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

2 months ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

2 months ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

2 months ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

2 months ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

2 months ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

2 months ago