Thursday, July 4, 2024
HomeDelhiDengue Case: दिल्ली में जारी डेंगू का कहर, एक हफ्ते में सामने...

Dengue Case:

Dengue Case: दिल्ली में डेंगू का कहर रोजाना बढ़ता जा रहा हैं, पिछले हफ्ते के दौरान दिल्ली में कुल 283 केस सामने आए हैं। आपको बता दे इस साल अब तक डेंगू के 3044 केस दर्ज किए गए हैं। इसके साथ बता दे इस साल अब तक मलेरिया के 219 और चिकनगुनिया के 44 केस दर्ज किए गए हैं। वहीं बीते एक हफ्ते के दौरान मलेरिया के 7 और चिकनगुनिया का 1 केस सामने आया है।

आपको बता दे दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर में दिल्ली में डेंगू के 1,200 से अधिक मामले सामने आए। 26 अक्टूबर तक दर्ज किए गए 1,238 मामले, इस साल दर्ज किए गए डेंगू के कुल मामलों के आधे से भी अधिक थे। 19 अक्टूबर तक डेंगू संक्रमण की संख्या 1,876 थी। इसके बाद के सप्ताह में लगभग 300 नए मामले दर्ज किए गए, एमसीडी की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में डेंगू के कुल मामलों की संख्या 26 अक्टूबर तक 2,175 हो गई।

पिछले साल दिल्ली में इतने डेंगू के केस आए

वहीं अगर हम पिछले साल के डेंगू मामलों पर नजर डालें तो राजधानी में 9,613 मामले दर्ज किए गए थे, जो साल 2015 के बाद से सबसे अधिक हैं। इस साल 23 मौतें भी हुईं थी। जो साल 2016 के बाद से सबसे अधिक थीं। बता दे दिल्ली में साल 2016 में 4,431, 2017 में 4,726, 2018 में 2,798, 2019 में 2,036 और 2020 में 1,072 डेंगू के मामले दर्ज किए गए थे। वहीं एमसीडी की रिपोर्ट की मानें तो इस साल 11 नवंबर तक 1,61,622 घरों में मच्छरों के लार्वा का प्रजनन पाया गया।

 

ये भी पढ़े: श्रद्धा हत्याकांड पहुंचा दिल्ली हाइकोर्ट, CBI जांच की उठी मांग

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular