Categories: Delhi

Dengue Case In Delhi: दिल्ली में पिछले हफ्ते 200 से ज्यादा डेंगू के केस आए सामने, जानें इस साल का आंकड़ा

Dengue Case In Delhi: राजधानी दिल्ली में डेंगू के केस कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। शहर में बीते हफ्ते डेंगू के 262 मामले सामने आए हैं। वहीं, इस साल यानी 2022 में अब तक डेंगू के 3857 केस सामने आ चुके हैं। राहत भरी खबर यह है कि इससे किसी की भी मौत नहीं हुई है। इससे पहले नवंबर के महीने में कुल 1420 डेंगू के मामले सामने आए थे। ये इस साल किसी भी महीने में सबसे ज्यादा थे। इसके अलावा अक्टूबर में डेंगू के 1238 मरीज मिले थे।

इस साल अब तक मिले इतने मरीज

बता दें कि इस साल जनवरी के महीने में डेंगू के 23, फरवरी में 16, मार्च में 12, अप्रैल में 20, मई में 30, जून में 32, जुलाई में 26, अगस्त में 75, सितंबर में कुल 693 केस सामने आए थे। इससे पहले साल 2021 में अक्टूबर के महीने में दिल्ली में डेंगू के 1196 केस मिले थे। नवंबर में 6739 और दिसंबर में कुल 1337 मामले सामने आए थे।

इस महीने में आए सबसे कम मामले

आंकड़ों को देखा जाए तो साल 2017 के बाद 2022 के बीच राजधानी में अक्टूबर के महीने में सबसे कम मामले 2020 में दर्ज किए गए थे। उस समय डेंगू के कुल 346 मरीज मिले थे। वहीं, दिल्ली में इस साल सबसे कम डेंगू के मामले फरवरी के महीने में आए थे। तब 16 मरीज सामने आए थे।

ये भी पढ़ें: रोजाना सुबह तालियां बजाना है बेहद फायदेमंद, शरीर से जुड़ी ये परेशानियां होती हैं दूर

 

Jyoti Shah

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago