Thursday, July 4, 2024
HomeDelhiDengue Cases: दिल्ली में छाया डेंगू का कहर, अब तक 3300 के...

Dengue Cases:

Dengue Cases: दिल्ली में अक्टूबर से लगभग डेंगू के 1,100 से अधिक मामले दर्ज किए गए। जिसकी वजह से इस साल वेक्टर जनित बीमारी से पीड़ितों की संख्या 3,300 से अधिक हो गई है। आपको बता दे अक्टूबर में कुल 1,238 मामले दर्ज किए गए थे। जिसके बाद देखते ही देखते 18 नवंबर तक मरीजों की संख्या बढ़कर 3,044 हो गई। उसके बाद से 25 नवंबर तक 279 नए मामले दर्ज किए गए। दिल्ली नगर निगम द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, इस साल शहर में मलेरिया के 230 और चिकनगुनिया के 44 मामले दर्ज किए गए हैं।

पिछले साल की रिपोर्ट

आपको बता दे पिछले साल की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में 2017 में 1 जनवरी से 25 नवंबर तक 4,645 मामले दर्ज किए गए थे। ऐसा कहा जा रहा कि इस साल इस बीमारी से किसी की मौत की सूचना नहीं है, जबकि 2021 में डेंगू से 23 लोगों की जान गई थी।

वेक्टर जनित रोगों जैसे डेंगू और मलेरिया के मामले आमतौर पर जुलाई और नवंबर के बीच पाए जाते हैं, कभी-कभी दिसंबर के मध्य तक फैल जाते हैं। एमसीडी के स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के अनुसार इस बीमारी के लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, दाने, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द शामिल है, जो काफी हद तक कोविड-19 से मिलते-जुलते हैं। इसमें मरीज को बुखार या ठंड लगना, मांसपेशियों या शरीर में दर्द जैसी समस्याएं होती है।

आखिर क्यों जारी हुआ नोटिस 

आपको बता दे पिछले साल दिल्ली में डेंगू के 9,613 मामले दर्ज किए गए थे, जो 2015 के बाद सबसे अधिक थे। इसके साथ ही इस साल 23 मौतें हुई थी जो साल 2016 के बाद से सबसे अधिक थीं। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में 2018 में 1 जनवरी से 25 नवंबर तक डेंगू के कुल 2,657 मामले सामने आए थे। साल 2019, 2020 और 2021 में यही आंकड़ा 1786, 950 और 8,276 था। वहीं साल 2016 और 2017 में डेंगू के कारण दस मौतें हुई थी। इस बीमारी से साल 2018 में चार और 2019 में दो मौतें हुई थी।

 

ये भी पढ़े: आफताब, श्रद्धा और वो? हत्या के बाद दूसरी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट की श्रद्धा की अंगुठी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular