Sunday, June 30, 2024
HomeBreaking NewsDengue: दिल्ली में डेंगू का कहर! अब तक 232 केस हुए दर्ज

Dengue: दिल्ली में डेंगू का कहर! अब तक 232 केस हुए दर्ज

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Dengue: भारत में डेंगू सालों से बारिश के दिनों में हर साल फैलता है और यही हाल दिल्ली का भी है। साल 2015 में दिल्ली में डेंगू के 15,867 मामले आए थे। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने डेंगू के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू किया था। जितने लोग जागरूक होंगे, बीमारी से बचाव संभव होगा। दिल्ली में अभी तक डेंगू कंट्रोल में है, लेकिन जैसे-जैसे बारिश हो रही है, डेंगू फैलने की आशंका भी बढ़ती जा रही है। बारिश के बाद डेंगू के खतरा बढ़ गया है। दिल्ली में अब तक डेंगू के 232 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

अमेरिका में अलर्ट 

न केवल पिछड़े देश बल्कि विकसित देशों में भी डेंगू डंक मार रहा है। अमेरिका में भी डेंगू तेजी से फैल रहा है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, पिछले साल दुनिया भर में लगभग 80 देशों में 66 लाख से अधिक संक्रमण के मामले सामने आए थे। दुनिया भर में डेंगू के मामले बढ़ने पर अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को डॉक्टरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। छह महीने के भीतर ही अमेरिका में डेंगू के मामलों ने साल भर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। डॉक्टरों को सलाह दी है कि वह लक्षणों को पहचानें,और जरूरत पड़ने पर डेंगू की जांच करवाएं।

डेंगू से बचने के लिए क्या करें

  • मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी लगाएं, पूरी बांह के कपड़े ही पहनें, मच्छरों को भगाने वाली क्रीम का यूज करें।
  • घर और आसपास साफ-सफाई रखें। पानी जमा न होने दें।
  • आराम करें, लिक्विड लें।
  •  सिरदर्द या मांसपेशियां दर्द करें तो देर किए बिना अस्पताल पहुंचे।

ये भी पढ़े: JNU Protest: NEET-UG विवाद पर JNU छात्र संघ का जंतर-मंतर पर आंदोलन

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular