Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDengue In Delhi: दिल्ली में डेंगू ने ली पहली जान, सरिता विहार...

Dengue In Delhi:

Dengue In Delhi: देश की राजधानी में डेंगू ने अपना कहर जारी कर रखा है। आपको बता दे दिल्ली में डेंगू से पहली मौत हो गई है। दरअसल सरिता विहार थाने के एसएचओ रजनीश शर्मा का डेंगू से निधन हो गया। वह बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। आपको बता दे रजनीश शर्मा 1997 बैच के अधिकारी थे। बताते चले आपको कि सरिता विहार पुलिस थाने का चार्ज संभालने से पहले वो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन थाने के एसएचओ थे।

डेंगू से पीड़ित से रजनीश

रजनीश शर्मा को पिछले कुछ दिनों से बुखार था, और जांच कराने के बाद उसमें डेंगू की पुष्टि हुई थी। वो अपने परिवार के साथ रोहिणी में रहते थे और उनका अंतिम संस्कार भी रोहिणी में ही किया जाएगा। आपको बता दे कि पांच दिन पहले रजनीश शर्मा को इलाज के लिए रोहिणी के महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आज बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई।

 

ये भी पढ़े: ED के शिकंजे में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अवैध खनन मामले पर करेगी सवाल

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular