Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDengue News: डेंगू के साथ सताने लगी प्लेटलेट्स की चिंता, जानिए क्या...

Dengue News:

Dengue News: दिल्ली में रोजानाडेंगू के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। बता दे कि अस्पतालों में डेंगू मरीजों की संख्या में इजाफा देखा गया है। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर प्लेटलेट्स की मांग करने वाले संदेशों की संख्या भी बढ़ती हुई दर्ज की जा रही है। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि इस समय लोगों को सावधान रहने की बेहद जरूरत है।

डॉक्टर के अनुसार

आपको बता दे ब्लडप्रेशर की निगरानी भी बेहद जरूरी है। एम्स के मेडिसिन विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉक्टर नीरज निश्चल के अनुसार डेंगू में मरीज की प्लेटलेट्स पर निगरानी से ज्यादा जरूरी हेमेटोक्रिट और ब्लडप्रेशर की निगरानी है। आपको बता दे कि प्लाज्मा लीक होना जानलेवा हो सकता है। बता दे कि हेमेटोक्रिट रक्त में मौजूद लाल रक्त कोशिकाओं की मात्रा का प्रतिशत है। पुरुषों के लिए यह 45 और महिलाओं के लिए 40 होता है।

क्या है हेमेटोक्रिट

आपको बता दे हेमेटोक्रिट बढ़ना यह बताता है कि कैपिलरी से खून में मौजूद प्लाज्मा का रिसाव होने लगा है। इसका पता रक्त की सामान्य सीबीसी जांच से लग जाता है। उन्होंने बताया कि कैपिलरी वे रक्तवाहिनियां होती हैं, जिनकी दीवार डेंगू में अधिक छिद्रदार हो जाती है। इस कारण खून का द्रव रिसकर शरीर में ही आसपास जमा होने लगता है।

 

ये भी पढ़े: जानें पेट्रोल डीजल का ताजा रेट, कच्चे तेल में गिरावट होने पर भी सस्ता नहीं हुआ रेट

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular