होम / कांग्रेस भाजपा के बीच राजेन्द्र नगर विधानसभा उपचुनाव में सीधा मुकाबला : कांग्रेस प्रत्याशी

कांग्रेस भाजपा के बीच राजेन्द्र नगर विधानसभा उपचुनाव में सीधा मुकाबला : कांग्रेस प्रत्याशी

• LAST UPDATED : June 20, 2022

इंडिया न्यूज, New delhi : राजेन्द्र नगर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता ने चुनाव प्रचार के अंतिम चरण नजदीक आते ही अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। उन्होंने आज दशघरा, टोडापुर नारायण गांव सहित तमाम इलाकों में लोगों के साथ सम्पर्क साधकर मीटिंग कीं और पांडव नगर में पदयात्रा निकाली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक घर जाकर कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में पर्चे बांटकर वोट देने की अपील कर रहे हैं।

हार के डर से केजरीवाल कर रहे हैं रोड शो

उन्होंने आम आदमी पार्टी के इंटरनल पोल में चुनाव हारने का दावा करने के बाद अरविंद केजरीवाल हार के डर से उपचुनाव में रोड शो कर रहें है। प्रेमलता ने कहा कि संभावित हार टालने के प्रयास के लिए किए गए केजरीवाल के रोड शो से चुनाव नतीजों पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल द्वारा रेलमंत्री के उतरदायी की भूमिका निभाकर जो रेलवे फाटक व पुल की समस्या को हल करने का वायदा है। वह सिर्फ मतदताओं को गुमराह करके वोट बटोरने वाला वादा है।

गंदे पानी की सप्लाई और शराब को लेकर है गुस्सा

उन्होंने कहा कि क्या मुख्यमंत्री केजरीवाल को पिछले 8 वर्षों में राजेन्द्र की समस्या को हल करने के लिए प्रधानमंत्री, गृहमंत्री को पत्र लिखना नहीं चाहिए था। जो उपचुनाव में रेलवे फाटक व पुल की समस्या को हल करने का दावा कर रहे हैं? प्रेमलता ने केजरीवाल के रोड शो का राजेन्द्र विधानसभा की स्थानीय महिलाओं ने सामने आकर विरोध किया क्योंकि क्षेत्रवासियों में गंदे बदबूदार पानी की सप्लाई व दिल्ली को शराब की राजधानी बनाने के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है। पीने के पानी की जगह शराब पहुंचाने वाले केजरीवाल को राजेन्द्र नगर की जनता चुनाव में सबक सिखाएगी।

Also Read : कांग्रेसियों ने भाजपा मुख्यालय पर बुलडोजर अभियान के खिलाफ किया प्रदर्शन

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox