Delhi

मणिपुर मुद्दे पर हुई दिल्ली विधानसभा में चर्चा ; सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा जमकर निशाना

India News (इंडिया न्यूज़) : दिल्ली में विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन है। आज विधानसभा में मणिपुर के बहुचर्चित जातीय हिंसा मुद्दों पर चर्चा हुई।। आप विधायक दुर्गेश पाठक, विनय मिश्रा और कुलदीप कुमार मणिपुर में अशांति और वहां के लोगों पर हो रहे अत्याचार के मुद्दे पर चर्चा की शुरुआत की। दिल्ली विधानसभा में बहस के दौरान आप और बीजेपी विधयकों के बीच जोरदार नोंक -झोक देखने को मिली। बता दें, दिल्ली विधानसभा में मणिपुर हिंसा पर सीएम केजरीवाल ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने इस मुद्दे पर बीजेपी विधायकों द्वारा किये जाने वाले विरोध पर भी सवाल उठाया।

‘मणिपुर की घटना घटी, तब से प्रधानमंत्री चुप हैं’

विधानसभा में सीएम अरविंद केजरीवाल ने मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर वक्तव्य रखते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने चर्चा के दौरान इस मुद्दे पर बीजेपी विधयकों के विरोध पर कहा कि भाजपा के विधायक साफ कह रहे हैं कि उनका मणिपुर से कुछ लेना देना नहीं है। आगे उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जी का साफ संदेश है कि उनका मणिपुर से कुछ लेना देना नहीं है। जब से मणिपुर की घटना घटी, तब से पीएम चुप हैं। मणिपुर में अब तक 6,500 FIR दर्ज हुई और 150 से अधिक लोगों की मौत हुई लेकिन प्रधानमंत्री चुप्पी बरक़रार है।

दिल्ली विधानसभा में मणिपुर मुद्दे पर हंगामा

मणिपुर पर चर्चा के लिए आम आदमी पार्टी विधायक दुर्गेश पाठक ने पूर्वोत्तर राज्य में हिंसा पर अल्पकालिक चर्चा शुरू की। चर्चा के शुरुआत में ही भाजपा विधायक विरोध में खड़े हो गए और कहा कि दिल्ली से संबंधित मुद्दों पर सदन में बहस होनी चाहिए। इस मुद्दे पर भाजपा विधायकों के विरोध पर उन्हें दिल्ली विधानसभा से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। सामने आई जानकारी के मुताबिक आज यानि बृहस्पतिवार को दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही के दौरान भारतीय जनता पार्टी के चार विधायकों को मार्शलों ने बाहर कर दिया।

also read ; दिल्ली विधानसभा में मणिपुर मुद्दे पर हंगामा ; भाजपा विधायकों को मार्शलों ने बाहर निकाला

Ashish kumar Rai

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago