Thursday, July 4, 2024
HomeCrimeDivya Pahuja Murder Case: पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, हरियाणा नहर में...

Divya Pahuja Murder Case: पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, हरियाणा नहर में मिला दिव्या का शव

India News(इंडिया न्यूज़), Divya Pahuja Murder Case: 2 जनवरी को गुरुग्राम में मॉडल और गैंगस्टर संदीप गाडोली की गर्लफ्रेंड दिव्या पाहुजा की हत्या के 11 दिन बाद उनका शव हरियाणा के फतेहाबाद में मिला है। दिव्या का शव फतेहाबाद के टोहाना में मिला था। बलबीर और उसके साथी ने 2 जनवरी की रात को दिव्या के शव को भाखड़ा नहर में फेंक दिया था, जहां से शव टोहाना पहुंच गया। इस केस पर 6 टीमें काम कर रही थी।

दिव्या के परिजनों ने शव की पहचान की

दिव्या के शव की फोटो उनके परिवार वालों को भेज दी गई है, जिसके बाद परिवार वालों ने उनकी पहचान की है। दिव्या का शव पंजाब की एक नहर में फेंक दिया गया था। शव बहकर हरियाणा की इस नहर में पहुंच गया। पुलिस ने पंजाब से हरियाणा तक के रास्ते की जांच की, जिसके बाद शव बरामद हुआ। पुलिस शव को नहर में फेंकने वाले आरोपी को भी आज गुरुग्राम ला रही है। आरोपी बलराज गिल को कोलकाता के एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया।

क्या है पूरा मामला? (Divya Pahuja Murder Case)

नए साल की शुरुआत में दिल्ली से सटे गुरुग्राम से खबर सामने आई कि एक खूबसूरत मॉडल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मॉडल की पहचान दिव्या पाहुजा के रूप में हुई है। वह गैंगस्टर संदीप गाडोली की गर्लफ्रेंड रह चुकी है। लड़की की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी समेत 3 आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान 56 वर्षीय अभिजीत सिंह, 28 वर्षीय हेमराज और 23 वर्षीय ओमप्रकाश के रूप में हुई।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular