Delhi

Diwali Campaign: दिल्ली में ‘दिवाली पर पटाखे न जलाएं’ अभियान पर जोर , पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने की शुरुआत

India News(इंडिया न्यूज़), Diwali Campaign: दिल्ली सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक नई मुहिम शुरू की है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने अपने घर से ‘दीया जलाएं, पटाखे नहीं’ अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यह अभियान दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में चलाया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों को अब पर्यावरण और प्रदूषण की स्थिति को समझते हुए आगे बढ़ना चाहिए। जिसके तहत लोगों को पटाखों के जहरीले धुएं से होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी देकर दीयों के साथ दिवाली मनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इस तरह लोगों को जागरूक किया जा रहा है

उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए आरडब्ल्यूए, एमडब्ल्यूए, पर्यावरण मित्र और इको क्लब जैसी संस्थाओं की मदद ली जा रही है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सुरक्षित तरीके से दिवाली मनाएं और इस दौरान पटाखों का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। पटाखों से जहरीला धुंआ निकलता है, जो लोगों के लिए काफी हानिकारक होता है। इसी उद्देश्य से उन्होंने यह “पटाखे न जलाएं” अभियान शुरू किया है। लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने यह अभियान शुरू किया है, जो दिवाली तक जारी रहेगा।

पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध है

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि लोगों को जागरूक करने का यह अभियान दिवाली तक जारी रहेगा। गोपाल राय ने कहा कि दिवाली के मौके पर पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और जलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है।
‘दीये जलाएं-पटाखे नहीं’। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि सर्दी के मौसम में दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार सभी संबंधित विभागों के साथ 15 सूत्री शीतकालीन कार्ययोजना पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जीवन बचाना और त्योहार मनाना जरूरी है।

पर्यावरणीय जिम्मेदारी को समझें

उन्होंने कहा कि हम दिल्ली के लोगों और बच्चों से अपील करना चाहते हैं कि वे पटाखे नहीं, बल्कि दीये जलाएं। इस अभियान में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), पर्यावरण मित्र और इको क्लब समेत सभी दिल्लीवासियों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण कम करने के लिए हर व्यक्ति को अपना योगदान देना होगा। ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके।

इसे भी पढ़े:

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago