Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiDMRC: दिवाली पर DMRC ने बदली टाइमिंग, जानें कब मिलेगी आखिरी मेट्रो

DMRC: 

नई दिल्ली: दिवाली के दिन यानी 24 अक्टूबर को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने मेट्रो की टाइमिंग बदल दी है। ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी देते हुए DMRC ने बताया कि हर कॉरिडोर पर आखिरी मेट्रो का परिचालन रात के 10 बजे होगा। वहीं 25 अक्तूबर से मेट्रो का परिचालन पहले की तरह ही रहेगा।

जानकारी के लिए बता दें कि आम दिनों में टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो की आखिरी ट्रेन करीब 11 बजे या उसके बाद निकलती है। लेकिन दिवाली को देखते हुए डीएमआरसी ने समय में परिवर्तन किया है। यानी दीपावली के बाद बाकी दिनों की तरह मेट्रो नियमित समय से ही चलती रहेगी।

ये भी पढ़ें: बौद्ध भिक्षु की वेशभूषा में चीनी महिला गिरफ्तार, पुलिस को जासूस होने का शक

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular