Sunday, July 7, 2024
HomeCrimeDMRC News: डिस्काउंट रेट पर मेट्रो कार्ड बेच लोगों को देते थे...
DMRC News:

DMRC News: दिल्ली मेट्रो स्मार्ट कार्ड अवैध रूप से भी इस्तेमाल किया जा सकता है इसकी हमने कामना भी नहीं की होगी। लेकिन राजधानी दिल्ली से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। दरअसल, दिल्ली में दो लोग मेट्रो स्मार्ट कार्ड अवैध रूप से बेचते और रिचार्ज करते हुए पकड़ाए गए हैं। जिसकी शिकायत मिलने पर DMRC प्रशासन ने एक्शन लिया है।

दो आरोपी गिरफ्तार 

DMRC प्रशासन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, दोनो आरोपी डिस्काउंट रेट पर दिल्ली मेट्रो स्मार्ट कार्ड अवैध रूप से बेचते और रिचार्ज करते थे। स्मार्ट कार्ड को लेकर मिल रही धोखाधड़ी की शिकायतों के बाद मेट्रो प्रशासन ने दोनों आरोपियों पर नज़र रखना शुरू कर दिया और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों पर केस दर्ज  

DMRC के प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया कि दोनों कर्मचारी कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन पर ‘कस्टमर केयर ऑपरेटर’ के रूप में घटना को अंजाम दे रहे थे। जिसमें से एक कर्मचारी दिल्ली मेट्रो का थी और दूसरा थर्ड पार्टी के लिए काम कर रहा था। मेट्रो प्रशासन ने कड़ा फैसला लेते हुए दोनों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है और आगे की जांच के लिए दोनों पर FIR भी दर्ज कराई है।

DMRC ने लोगो से की ये अपील

बता दें कि आरोपियों के पास से 23 स्मार्ट कार्ड बरामद किए गए हैं। वहीं मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वह अनाधिकृत लोगों से स्मार्ट कार्ड नहीं खरीदें। वह मेट्रो स्टेशन के टिकट काउंटर से ही स्मार्ट कार्ड खरीदें।

ये भी पढ़े: एपल ने बंद किया अपना लोकप्रिय ऐप, क्या यूजर्स को होगी इससे दिक्कत?

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular