होम / 19 शवों की पहचान के लिए डीएनए जांच शुरू

19 शवों की पहचान के लिए डीएनए जांच शुरू

• LAST UPDATED : May 15, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली, Mundka Fire : मुंडका अग्निकांड में 27 शवों में से आठ शवों की पहचान कर ली गई है। इनका पोस्टमार्टम कराने के बाद आठों शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। बाकी बचे 19 शवों की डीएनए जांच का काम शुरू कर दिया गया है। डीएनए जांच का काम पूरा होने के बाद इनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पूरे काम में करीब 10 दिन का लगेगा समय : पुलिस अधिकारी

पुलिस अधिकारी का कहना है कि पूरे काम में करीब 10 दिन का समय लगेगा। अब तक 17 शवों के डीएनए सैंपल लिए गए हैं। पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि शनिवार देर शाम तक शवों की पहचान करने के लिए परिजन शवदाहगृह पहुंच रहे थे। आठ शवों की पहचान दोपहर तक की जा चुकी थी, जिसके बाद उनका पोस्टमार्टम शुरू किया गया। जिनकी पहचान की गई उनमें मोहिनी पाल, कैलाश ज्यानी, अमित ज्यानी, दृष्टि, तन्या, यशोदा, रंजु देवी और विशाल शामिल हैं।

डीएनए सैंपल लेने का कार्य शुरू

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को बाकी बचे शवों की डीएनए सैंपलिंग का काम शुरू किया गया। जो लोग अपने रिश्तेदारों की तलाश में अस्पताल पहुंच रहे हैं, उनके डीएनए सैंपल लेने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सभी के डीएनए लेने के बाद शवों के डीएनए से मिलान किया जाएगा। शवों की पहचान होने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा। ज्ञात हो कि शुक्रवार दोपहर मुंडका की एक इमारत में आग लग गई थी। इसमें झुलसकर 27 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में मारे गए ज्यादातर लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।

लापता लोगों के परिजन संजय गांधी अस्पताल में दे सकते हैं सैंपल

मुंडका मामले में लापता लोगों के परिजन संजय गांधी अस्पताल पहुंचकर डीएनए सैंपल दे सकते हैं। मृतक के साथ अपने संबंध के दस्तावेज भी देने होंगे। इसके बाद डीएनए सैंपल लिया जाएगा। परिजन व्हाट्सऐप नंबर 7982661695 और फोन नंबर 011-25100093, 011-25195529 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़े : दिल्ली अवैध अतिक्रमण के लिए MCD पहुंचा मदनपुर खादर, जमकर हुआ हंगामा

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox