Categories: Delhi

सांस की नली बनाकर डाक्टरों ने दी किशोर को नई जिंदगी

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली : 10 सालों से गले में डले ट्यूब के जरिये सांस लेने को मजबूर 13 वर्षीय किशोर को गंगाराम अस्पताल के डाक्टरों ने नया जीवनदान दिया है। अस्पताल के डाक्टरों ने छह घंटे की सर्जरी कर उक्त किशोर की सांस की नली बनाई और वायस बाक्स के हिस्से को भी ठीक किया। करीब डेढ़ माह पहले डाक्टरों ने यह सर्जरी की थी। जिसके बाद अब वह किशोर सामान्य तरीके से सांस लेने लगा है। सात साल बाद वह ठीक से बोलने लगा है। डाक्टरों ने इसे दुर्लभ सर्जरी बताया है।

किशोर तीन साल की अवस्था में छत से गिर गया था

मूलरूप से राजस्थान का रहने वाला किशोर तीन साल की अवस्था में छत से गिर गया था। उसके पिता अमित कुमार ने कहा कि यह घटना हिसार में हुई थी। तब वह 15 दिन आइसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर था। अस्पताल के ईएनटी विभाग के विशेषज्ञ डा. मनीष मुंजाल ने कहा कि वेंटिलेटर से बाहर आने के बाद उसके वायस बाक्स के क्रिकाइड से जुड़ी सांस की नली का चार सेंटीमीटर हिस्सा सिकुड़ने के कारण जाम हो गया था।

इस वजह से डाक्टरों ने सर्जरी कर उसके गले में ट्यूब डाल दी थी। ताकि वह सांस ले सके। गंगाराम अस्पताल के डाक्टरों के अनुसार करीब सात साल पहले किसी दूसरे अस्पताल में उसकी सांस की नली ठीक करने के लिए सर्जरी हुई थी, जो सफल नहीं हुई थी। तब से वह बोल नहीं पा रहा था।

सर्जरी के लिए बनाई गई थी डाक्टरों की दो टीम

किशोर की सांस की नली व वायस बाक्स के क्रिकाइड में खराबी होने के कारण थोरेसिक सर्जरी व ईएनटी विभाग के सर्जन की दो टीमें बनाई गईं। दोनों टीमों के डाक्टरों ने एक साथ 23 अप्रैल को उसकी सर्जरी की। थोरेसिक सर्जरी विभाग के चेयरमैन डा. सब्यसाची बाल ने कहा कि सर्जरी असफल होने की स्थिति में मौत का खतरा था। लेकिन उस किशोर के इलाज के लिए कोई और विकल्प भी नहीं था।

सर्जरी के दौरान चार सेंटीमीटर हिस्सा काटकर करना पड़ा अलग

सर्जरी के दौरान सांस की नली का चार सेंटीमीटर हिस्सा काटकर अलग करना पड़ा। इसके बाद सांस की नली छोटी होने से उसे जोड़ना चुनौतीपूर्ण था। इस वजह से वायस बाक्स को थोड़ा नीचे लाया गया। वहीं सांस की नली के निचले हिस्से को छाती से अलग करके थोड़ा ऊपर लाया गया। जिससे सांस की नली के ऊपरी व निचले हिस्से को जोड़ा जा सका।

नर्वस कटने पर किशोर कभी नहीं बोल पाता

डा. मनीष मुंजाल ने कहा कि क्रिकाइड वायस बाक्स के नीचे घोड़े की नाल के आकार की नरम हड्डी होती है। इसके दोनों तरफ नर्वस होती हैं। ये नर्वस कटने पर किशोर कभी बोल नहीं पाता। सर्जरी में इस बात का विशेष ध्यान रखा गया कि ये नर्वस कटने न पाए। छाती की पसलियों से नरम हड्डी लेकर क्रिकाइड बनाया गया। अब वह ठीक से बोलने लगा है और पढ़ाई भी दोबारा शुरू कर दी है।

Also Read : दिल्ली में फैक्ट्री के अंदर 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Umesh Kumar Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

2 months ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

2 months ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

2 months ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

2 months ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

2 months ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

2 months ago