Categories: Delhi

गुरुग्राम विवि में डॉ. राजीव कुमार सिंह ने संभाला कुलसचिव का कार्यभार

इंडिया न्यूज, Gurugram University news । गुरुग्राम विश्वविद्यालय में नवनियुक्त कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार सिंह ने अपना पदभार संभाल लिया। डॉ. राजीव कुमार सिंह ने कुलपति प्रो. दिनेश कुमार की उपस्थिति में विश्वविद्यालय के कुलसचिव के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। वे विश्वविद्यालय के तीसरे कुलसचिव हैं। अपनी नियुक्ति पर डॉ. राजीव कुमार सिंह ने राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय का आभार व्यक्त किया है।

डॉ. राजीव कुमार सिंह ने डॉ. शशि भूषण भारती का लिया स्थान

उन्होंने डॉ. शशि भूषण भारती का स्थान लिया, जिन्होंने मार्च, 2022 में अपना कार्यकाल पूरा किया। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार सिंह का गुरुग्राम विश्वविद्यालय में पहुंचने पर कुुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार एवं अनेक प्राध्यापकों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर कुलसचिव ने विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों और कुलसचिव कार्यालय के कर्मचारियों से भेंट की।

कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने डॉ. राजीव कुमार सिंह को दी बधाई

इस मौके पर कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने डॉ. राजीव कुमार सिंह को विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि डॉ. राजीव कुमार सिंह गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलसचिव रहते हुए अपनी क्षमताओं, अनुभव एवं प्रगतिशीलता का उपयोग करते हुए विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। डॉ. राजीव कुमार सिंह को अध्यापन और प्रशासन में 20 साल से अधिक का अनुभव है। वे कॉमर्स बैकग्राउंड से हैं और उनके पास कॉमर्स में पीएचडी की डिग्री है।

ये भी पढ़े : CM अरविंद केजरीवाल ने BJP पर साधा निशाना, अतिक्रमण के खिलाफ जेल जाने को है तैयार : केजरीवाल

Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube

 

Umesh Kumar Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

2 months ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

2 months ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

2 months ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

2 months ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

2 months ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

2 months ago