होम / डॉ वेद टंडन ग्लोबल कंट्रीब्यूटर अवार्ड से हुए सम्मानित

डॉ वेद टंडन ग्लोबल कंट्रीब्यूटर अवार्ड से हुए सम्मानित

• LAST UPDATED : June 10, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली। कमल, वंदना, गुरुग्राम और ट्रिनिटी ग्रुप आॅफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस, दिल्ली एनसीआर के चेयरमैन डॉ. वेद टंडन को शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान के लिए प्रतिष्ठित ग्लोबल कंट्रीब्यूटर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड डायनामिक वर्ल्ड एजुकेशन कम्युनिटी द्वारा नई दिल्ली स्थित रोजेट हाउस में आयोजित एक दिवसीय कॉन्क्लेव दे दौरान दिया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे अमिताभ कांत

वैश्विक शिक्षा का भविष्य विषय पर आयोजित इस कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि अमिताभ कांत, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नीति आयोग रहे। इनके अलावा वेद मणि तिवारी, मुख्य परिचालन अधिकारी (कार्यकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी) एनएसडीसी व अन्य उपस्थित रहे। इनके अलावा प्रोफेशनल स्टडीज में ट्रिनिटी ग्रुप आॅफ इनोवेशन, ग्रेटर नोएडा को दिल्ली-एनसीआर के शिक्षा संस्थानों में सबसे तेजी से बढ़ते समूह के तौर पर सम्मानित किया गया।

संस्थान को पुरस्कृत किये जाने पर संस्थान के महासचिव डॉ. आर के टंडन ने खुशी जाहिर की है। इस मौके पर डॉ. वेद टंडन ने कहा कि ट्रिनिटी इंस्टीट्यूट आॅफ इनोवेशन इन प्रोफेशनल स्टडीज, वर्ष 2019 में स्थापित, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से संबद्ध एक उच्च शिक्षण संस्थान है। कॉलेज में कानून, इंजीनियरिंग, पत्रकारिता, प्रबंधन और कंप्यूटर सहित अन्य पाठ्यक्रम की शिक्षा दी जाती है।

आईपी विश्वविद्यालय के सबसे पसंदीदा संस्थानों में से है एक

यह आईपी विश्वविद्यालय के सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय संस्थानों में से एक है। संस्थान ने काफी कम समय में अपने छात्रों के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास का एक उच्च मानक स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान कमल, ट्रिनिटी, वंदना और गुरुग्राम समूह के संस्थानों की एक पहल है, जो पिछले 5 दशकों से अधिक समय से गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक संस्थान चलाने के लिए दिल्ली और एनसीआर में प्रसिद्ध है।

Also Read : दिल्ली के पांच सितारा होटल में महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार

Also Read : देश के कई शहरों में जुमे की नमाज के बाद नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox